By Pratibha
feb ,1, 2024
Social
दशकों से बजट निर्माण के बाद हलवा सेरेमनी की परंपरा चली आ रही है।
हालांकि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी यानि कि आज के दिन आम बजट पेश कर चुकी हैं। फिलहाल इस स्टोरी में हम आपको बताएंगे कि बजट से पहले क्यों होती है हलवे की रस्म?
नार्थ ब्लॉक, जहां वित्त मंत्रालय है, के नीचे बेसमेंट में बजट प्रेस है। उसी प्रेस में हलवा सेरेमनी होती है।
इसके लिए सचिवालय के नॉर्थ ब्लॉक में एक बड़ी कढ़ाही में हलवा बनाया जाता है।
इस सेरेमनी में वित्त मंत्री और वित्त मंत्रालय के सभी अधिकारी शामिल होते हैं। सभी के बीच कढ़ाई में से हलवा बांटा जाता है।
भारतीय परंपरा में कोई भी अच्छा काम होने पर या किसी शुभ काम से पहले मीठा खाना अच्छा माना जाता है।
वित्त मंत्रालय के कर्मचारी कई दिनों से बजट बनाने के काम में लगे होते हैं।
बजट बनने पर उनकी मेहनत को सराहा जाता है। इसके लिए हलवा खिलाकर उनका मुंह मीठा किया जाता है।