BOLLYWOOD

'एनिमल' के बाद नेशनल क्रश Triptii Dimri के हाथ लगीं ये बड़ी फिल्में

By PRIYA MISHRA

MAY 28, 2024

'एनिमल' से नेशनल क्रश का सफर तय करने वाली तृप्ति डिमरी ने अपने करियर की शुरुआत 2017 फिल्म 'पोस्टर बॉयज' से की थी

हाल ही में तृप्ति डिमरी की अपकमिंग फिल्म 'धड़क 2' को लेकर बड़ा अपडेट आया है

बता दें इस फिल्म के अलावा भी तृप्ति कई बड़ी फिल्मों में नजर आने वाली हैं  

2020 में आई 'बुलबुल' में उन्होंने अपने किरदार से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया

करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम पर तृप्ति की अपकमिंग फिल्म 'धड़क 2' का टीजर जारी करते हुए एक बड़ा अपडेट शेयर किया

फिल्म 'धड़क 2' 22 नवंबर 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी

बता दें सिद्धांत-तृप्ति की ये फिल्म साल 2018 में आई जान्हवी कपूर और ईशान खट्टर की डेब्यू फिल्म 'धड़क' का सीक्वल है

तृप्ति जल्द ही कार्तिक और विद्या बालन की अपकमिंग हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'भूल भुलैया 3' में भी नजर आने वाली हैं

तृप्ति, राजकुमार के साथ अपकमिंग फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' में नजर आने वाली हैं

इन सबके अलावा तृप्ति डिमरी जल्द ही विक्की कौशल और एमी विर्क के साथ अपकमिंग फिल्म 'बैड न्यूज' में नजर आने वाली हैं