Kriti Sanon के 7 Blouse Designs देखकर आज ही दौड़ पड़ेंगी टेलर के पास

Anjali Dahiya

कृति का यह स्क्वायर नेक ब्लाउज स्लीवलेस लुक में है और किसी भी प्लेन या लाइट वेट वाली साड़ी के साथ बहुत सूट करेगा

इस तरह के ब्लाउज को आप लहंगा के साथ भी बनवा सकती हैं, यह काफी ट्रेंडी और स्टाइलिश लुक में है

मैंडेरिन कॉलर वाला यह ब्लाउज फुल स्लीव में है और इसके फ्रन्ट में ब्लाउज की मैचिंग के बटन्स लगे हुए हैं

इस तरह का ब्लाउज सर्दियों के इस मौसम के लिए सही है और सबसे बड़ी बात यह है कि यह ब्लाउज ग्रेसफुल लुक दे रहा है

पर्ल ब्लाउज फैशन में लगातार बना हुआ है लेकिन कृति का यह ब्लाउज स्वीटहार्ट नेकलाइन में होने के साथ बैक से भी बहुत सुंदर है

मल्टी कलर ब्लाउज की यह खासियत रहती है कि इसे कई साड़ियों के साथ पहना जा सकता है

इस तरह का ब्लाउज प्लेन साड़ी के साथ तो सबसे अच्छा दिखता है, हालांकि आप इसे किसी दूसरे प्रिन्ट की साड़ी के साथ भी पहन सकते हैं

यह फुल स्लीव ब्लाउज है और इसमें बीच बीच में मोती और बीड्स लगे हुए हैं

कृति के इस ब्लाउज की एक और खासियत सामने की ओर का ब्लैक पर्ल वर्क है, जिससे इस ब्लाउज की खूबसूरती बढ़ गई है

ब्रालेट स्टाइल का यह ब्लाउज बहुत सुंदर और प्यारा है, इसके फ्रन्ट में एक ब्रॉड पट्टी है, जिसकी वजह से इसकी सुंदरता बढ़ गई है

प्लेन ब्लैक ब्लाउज सबके पास होने चाहिए क्योंकि इसे किसी भी तरह की साड़ी के साथ पेयर किया जा सकता है

कृति का यह प्लेन ब्लैक ब्लाउज फुल स्लीव और वेलवेट फैब्रिक में होने की वजह से अभी के मौसम के लिए परफेक्ट है