BOLLYWOOD

तानिया श्रॉफ से अलग हुए अहान शेट्टी, 11 साल तक रिलेशनशिप में रहा कपल

By ANJALI DAHIYA 

DEC 24, 2023

अहान शेट्टी और तानिया श्रॉफ बचपन के दोस्त हैं और 11 साल से रिलेशनशिप से थे। अहान शेट्टी और तानिया श्रॉफ ने एक साथ पढ़ाई की है और एक-दूसरे को पसंद करने लगे थे। 

अहान शेट्टी और तानिया श्रॉफ की तरफ से भी कोई रिएक्शन नहीं आया है। अहान शेट्टी और तानिया श्रॉफ काफी दिनों से एक साथ नजर नहीं आए हैं। 

तानिया और अहान आए दिन अपनी रोमांटिक तस्वीरों से इंटरनेट का पारा बढ़ाते थे, लेकिन अब खबर है कि दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए हैं। 

डेढ़ महीने पहले ही अहान और तानिया ने अपने रास्ते अलग किए हैं। दोनों अभी सिंगल हैं और आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं।  

अहान और तानिया चाइल्डहुड स्वीटहार्ट्स थे। दोनों आए दिन सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के साथ रोमांटिक फोटोज शेयर करते रहते थे। साल 2021 में अहान की फिल्म तड़प की स्क्रीनिंग के दौरान तानिया को शेट्टी परिवार के साथ भी देखा गया था।  

कुछ दिन पहले अहान शेट्टी को अपनी बहन अथिया शेट्टी और दोस्तों के साथ पार्टी करते हुए देखा गया था। हालांकि, हमेशा साथ रहने वाली तानिया, अहान संग नजर नहीं आई थीं

दोनों अभी सिंगल हैं और आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं। दोनों का ब्रेकअप क्यों हुआ, ये अभी तक क्लियर नहीं हुआ है और ना ही तानिया या अहान में से किसी ने ब्रेकअप की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।