Ahoi Ashtami 2024: अहोइ अष्टमी पर चाहिए रिच और कंफर्टेबल लुक, ट्राई करें ये अनारकली सूट

Anjali Dahiya

अहोइ अष्टमी पर आप सोनम कपूर के इस रेड सूट से आइडिया ले सकती हैं

एक्ट्रेस ने हैवी लेस वर्क के बॉर्डर वाला सूट कैरी किया है जो बिल्कुल प्लेन फैब्रिक का है

साथ ही दुपट्टे पर भी खूबसूरत लेस वर्क किया गया है, इस तरह का सूट आपको काफी रिच लुक देगा

अहोइ अष्टमी के दिन मेटेलिक कलर वाला फुल स्लीव अनारकली सूट भी कैरी किया जा सकता है

इसके लिए अदिति राव हैदरी के सूट से आइडिया लें

एक्ट्रेस का पूरा सूट प्लेन है, लेकिन अपर साइट में गले पर एंब्रॉयडरी की गई है

इस सूट के साथ सिंपल मेकअप और हैवी झुमके खूबसूरत लुक देंगे

अदिति राव हैदरी ने मल्टीकलर फ्लोरल सूट पहना है, जिसमें फैब्रिक को लेयरिंग में अटैच्ड किया गया है

इस तरह का सूट अहोई अष्टमी के अलावा किसी भी खास ओकेजन पर पहना जा सकता है

इस तरह का सूट काफी क्लासी लुक देगा

इस वक्त साड़ी से लेकर सूट तक फ्लोरल प्रिंट काफी ट्रेंड में है

अहोई के लिए आप अदिति राव हैदरी की तरह कलरफुल प्रिंट वाला फ्लोरल प्रिंट सूट ले सकती हैं

फेस्टिवल के हिसाब से आप चाहे तो कलर अपनी मर्जी से भी चुन सकती हैं