Anjali Dahiya
अहोई अष्टमी पर आप माधुरी दीक्षित की तरह जयपुरी ब्लॉक प्रिंट साड़ी कैरी कर सकती हैं
एक्ट्रेस की इस साड़ी का बेस कलर ऑरेंज है तो वहीं इसमें यलो, पिंक, टरक्वायज ब्लू, लाइट ग्रीन जैसे रंगों का भी खूबसूरती से इस्तेमाल किया गया है
खूबसूरत लेस से बॉर्डर तैयार किया गया है तो वहीं स्टोन और मिरर वर्क इसे फेस्टिवल परफेक्ट बना रहे हैं
अहोई अष्टमी पर अगर आप कुछ ऐसा पहनना चाहती हैं जो ज्यादा भारी न हो तो माधुरी दीक्षित के इस साड़ी लुक से आइडिया लें
एक्ट्रेस ने फ्लोरल प्रिंटेड साड़ी पहनी है, जिसके किनारों पर लेस वर्क है और फूलों पर स्टोन चिपकाए गए हैं
एक्ट्रेस ने साथ में स्वीटहार्ट शेप नेक का कट स्लीव ब्लाउज कैरी किया है
अहोई अष्टमी व्रत वाले दिन आप माधुरी की तरह मैटेलिक गोल्डन कलर की साड़ी भी कैरी कर सकती हैं
साड़ी के साथ मैरून कलर का एंब्रॉयडरी ब्लाउज पेयर करेंगी तो खूबसूरत कंट्रास्ट क्रिएट होगा
हैंडलूम साड़ियां त्योहारों के मौके पर बेहतरीन लगती हैं, लेकिन इस बार आप बनारसी साड़ी की बजाय चंदेरी साड़ी पहनें
दरअसल ये देखने में तो बनारसी साड़ी जैसा रिच लुक देती हैं, लेकिन पहनने में हल्की होती हैं
माधुरी दीक्षित की तरह आप भी ग्रीन कलर को गोल्डन बॉर्डर वाली बेबी पोल्का डॉट डिजाइन की साड़ी ले सकती हैं
अहोई अष्टमी के लिए साड़ी लेनी है तो माधुरी दीक्षित का ये लुक भी बेस्ट रहेगा
एक्ट्रेस ने पिंक कलर की शाइनी फैब्रिक की साड़ी पहनी है, जिसपर गोल्डन जरी वर्क किया गया है
इस तरह की साड़ी आपको फेस्टिवल के मौके पर रिच लुक देगी