Viral

Sick Leave पर गए कर्मचारियों को Air India Express ने किया टर्मिनेट

By Ritika

May 09, 2024

एयर इंडिया एक्सप्रेस ने सिक लीव लेने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए 30 वरिष्ठ कर्मचारियों को टर्मिनेशन लेटर दे दिया हैं 

Source-Google Images

एयरलाइन ने ऑपरेशन डिस्टर्ब करने और नियुक्ति शर्तों का उल्लंघन करने की वजह से कर्मचारियों को बरर्खास्त किया है

बता दें, अचानक 100 से ज्यादा क्रू मेंबर्स के सिक लीव पर चले जाने से एयरलाइन को पिछले दो दिनों में अपनी 90 उड़ानें रद्द करनी पड़ी हैं और आज भी एयर इंडिया ने अपनी 74 उड़ानें रद्द की हैं

दरअसल, केबिन क्रू के छुट्टी पर जाने से घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द कर दी गईं, जिससे लगभग 15,000 यात्री प्रभावित हुए, बता दें, एयरलाइन के सीनियर केबिन क्रू सदस्यों ने अपनी मांगों को लेकर एक तरह से हड़ताल कर दी है

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एक तरह से अघोषित हड़ताल करने के पीछे सीनियर केबिन क्रू इसका कारण एयर इंडिया एक्सप्रेस का एयर एशिया इंडिया के साथ विलय होना बता रहे हैं

सिक लीव पर जाने वाले सीनियर केबिन क्रू का कहना है कि एयर एशिया इंडिया एयरलाइंस के केबिन क्रू से उनका एक्सपीरियंस कहीं ज्यादा है, विलय के बाद डर है कि मैनेजमेंट उनकी वरिष्ठता और अनुभव नजरअंदाज करेगा