BOLLYWOOD

Cannes 2024 के रेड कार्पेट पर Aishwarya Rai Bachchan ने ब्लैक गाउन में बिखेरा जलवा

By PRIYA MISHRA

MAY 17, 2024

ऐश्वर्या राय बच्चन ने 77वें एनुअल कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर अपने हुस्न का जमकर जलवा बिखेरा

कान्स 2024 से उनकी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं

ऐश्वर्या राय बच्चन रेड कार्पेट पर फुल कॉन्फिडेंट नजर आईं और एक झटके में पूरी महफिल लूट ली

कान्स फिल्म्स फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर ऐश्वर्या राय बच्चन ने मोनोक्रोमैटिक लुक चुना

एक्ट्रेस ने ब्लैक मोनोक्रोमैटिक ड्रेस को व्हाइट श्रग के साथ पेयर किया

इस ड्रेस पर गोल्डन एम्बेलिशमेंट्स नजर आ रहे हैं ड्रेस में पीछे की तरफ एक लंबी ट्रेल है 

ऐश्वर्या राय बच्चन ने मेकअप मिनिमल रखा और बहुत कम एक्सेसरीज के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया

गोल्डन कलर के बड़े लूप्स उनके लुक पर पर चार चांद लगा रहे हैं

ऐश्वर्या राय बच्चन ने साल 2002 में कान्स फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू किया था

एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय  22 सालों से कान्स के रेड कार्पेट पर बिखेर रहीं है जलवा

फ्रांस के फ्रेंच रिवेरा में 77वें एनुअल कान्स फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत 14 मई को हुई है यह इवेंट 25 मई तक चलेगा