Akhil Akkineni Wedding: मुस्लिम लड़की से शादी करने वाले हैं नागार्जुन के छोटे बेटे

Anjali Dahiya

नागार्जुन के बड़े बेटे नागा चैतन्य हाल ही में शोभिता धुलिपाला संग शादी के बंधन में बंधे हैं, अब उनका छोटा बेटा अखिल भी शादी के लिए तैयार है

नागा चैतन्य की शादी के बाद अब अखिल की शादी का नंबर लग गया है, नागार्जुन की छोटी बहू घर आने वाली है

पिछले साल नवंबर में अखिल ने कुछ रोमांटिक फोटोज शेयर करके अपनी सगाई की अनाउंसमेंट की थी, इन फोटोज में दोनों बहुत ही प्यारे लग रहे थे

रिपोर्ट्स की माने तो अखिल और जैनब 24 मार्च को शादी करने वाले हैं, इस शादी में सिर्फ फैमिली, रिश्तेदार और कुछ खास दोस्त ही शामिल होंगे

रिपोर्ट्स के मुताबिक अखिल और जैनब की शादी भी हैदराबाद के अन्नापूर्णा स्टूडियो में होने वाली है, नागार्जुन की फैमिली के लिए ये बहुत ही खास जगह है

अखिल और जैनब की रोमांटिक फोटोज बहुत पसंद की जाती है, रिपोर्ट्स की माने तो ये कपल डेस्टिनेशन वेडिंग भी कर सकता है

अगर ऐसा हुआ तो फिर अन्नापूर्णा स्टूडियो में रिसेप्शन होस्ट किया जाएगा

जैनब मुस्लिम धर्म से ताल्लुक रखती हैं तो इस कपल की शादी इंटरफेथ होगी, रिपोर्ट्स की माने तो जैनब अखिल से उम्र में 9 साल बड़ी हैं