Akhil Akkineni की सगाई: जानिए कौन हैं Nagarjun की छोटी बहू Zaineb Ravdjee

Arpita Singh

नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला के बाद अब नागार्जुन के छोटे बेटे अखिल अक्किनेनी ने भी इंगेजमेंट कर ली है।अखिल अक्किनेनी ने जैनब रावदजी को अपना हमसफर बनाने का फैसला लिया है

ऐसे में सभी जानना चाहते हैं कि आखिर नागार्जुन की होने वाली छोटी बहू जैनब रावदजी कौन हैं और क्या काम करती हैं।

नागार्जुन ने अपने एक्स पर पोस्ट करते हुए छोटे बेटे की सगाई की अनाउंसमेंट की थी। उन्होंने लिखा था- 'हम अपने बेटे अखिल अक्किनेनी और हमारी होने वाली बहू जैनब रावदजी की सगाई की घोषणा करते हुए खुश हैं।

आगे लिखा, जैनब को अपने परिवार में वेलकम करने से ज्यादा हमें कोई खुशी नहीं हो सकती थी। प्लीज यंग को बधाई देने के लिए हमसे जुड़ें और उन्हें प्यार, खुशी और आपके अनगिनत आशीर्वाद से भरी जिंदगी की शुभकामनाएं दें।'

रिपोर्टस के मुताबिक अखिल अक्किनेनी की मंगेतर जैनब रावदजी मुंबई की एक आर्टिस्ट और आर्ट एग्जिबीटर हैं। जैनब के इंस्टाग्राम बायो के मुताबिक वे एक लाइफस्टाइल ब्लॉगर हैं, जो स्किनकेयर करती हैं।

बता दें कि अखिल और जैनब कुछ सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे।अब सगाई करके दोनों ने अपना रिश्ता ऑफिशियली कंफर्म कर दिया है।

बता दें कि इसी साल अगस्त में नागार्जुन के बड़े बेटे नागा चैतन्य ने अपनी लेडी लव शोभिता धुलिपाला से सगाई की थी।

कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कपल इसी साल 4 दिसंबर को शादी करने वाला है