शराब बेचने के लिए Akhilesh ने BJP को दे दी ये सलाह

By Ritika

Dec 20, 2023

उत्तर प्रदेश में सार्वजनिक जगहों पर शराब बेचने की परमिशन पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने BJP पर तंज कसा है

उन्होंने सोशल मीडिया साइट एक्स (पूर्व ट्विटर) पर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए लिखा,

'UP भाजपा सरकार के पास 1 ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था बनाने के लिए क्या यही एक रास्ता बचा है कि शराब रेलवे, मेट्रो स्टेशन व क्रूज पर बेची जाए'

आगे उन्होंने लिखा, 'अगर भाजपाई समझते हैं कि शराबखोरी इतनी ही अच्छी है तो अपने कार्यालयों से बेचें'

बता दें, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रेलवे स्टेशन, मेट्रो स्टेशन, क्रूज और अन्य सार्वजनिक जगहों पर शराब बेचने की परमिशन दे दी है