Akshaya Tritiya 2025: आज मनाई जा रही है अक्षय तृतीया, जानें इस खास दिन का क्यों है इतना महत्व

Shweta Rajput

अक्षय तृतीया हिंदू धर्म में एक महत्वपूर्ण और काफी पावन पर्व है। यह पर्व वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है और इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है

धार्मिक मान्यता के अनुसार, अक्षय तृतीया के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करने से सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। इसके साथ ही इस दिन दान-पुण्य करना काफी शुभ माना जाता है

अक्षय तृतीया के दिन सोना खरीदना और सोने की चीज को दान करना भी काफी शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है

हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया को आखा तीज और कृतयुगादि तृतीया के नाम से भी जाना जाता है। इसके पीछे कई कथा-कहानियां और रहस्या जुड़े हुए हैं

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार अक्षय तृतीया के दिन ही त्रेता युग की शुरूआत हुई थी। इसी कारण से भी इस दिन का हिंदू धर्म में विशेष महत्व होता है

अक्षय तृतीया युगादि तिथि भी कहा जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार आज ही के दिन परशुराम का जन्म हुआ था

इतना ही नहीं मान्याताओं के अनुसार अक्षय तृतीया के दिन भगवान कृष्ण ने युधिष्ठिर को अक्षय पात्र दिया था और इसी दिन मां गंगा का अवतरण हुआ था

हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि इस दिन वृदांवन में बांके बिहारी के चरण दर्शन होते हैं

अक्षय का अर्थ होता है जिसकी क्षति न हो सके। इसके साथ ही इस दिन दान पुण्य करना भी काफी महत्वपूर्ण होता है