BOLLYWOOD

Alia Bhatt: इन अभिनेत्रियों को मानती है अपनी प्रेरणा 

By PRIYA MISHRA

MARCH 12, 2024

आलिया भट्ट इंडस्ट्री की सफल अभिनेत्रियों में से एक हैं

आलिया अपनी फिल्मों के चलते अक्सर सुर्खियों में छाई रहती हैं

आलिया ने हाल ही में बताया कि वह ऐश्वर्या राय, प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण को अपनी प्रेरणा मानती हैं

फोर्ब्स के कार्यक्रम में बात करते हुए अभिनेत्री ने कहा कि वह उन तीनों की दिल से प्रशंसा करती हैं

आलिया ने कहा, 'भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की अभिनेत्रियों ने काफी अच्छा किया है इसलिए ये मेरी प्रेरणा के साथ दोस्त भी हैं

उन्होंने आगे कहा, 'मुझे यह भी लगता है कि हम ऐसे समय में रह रहे हैं जहां परिवर्तन समय की मांग है

जहां आप दुनिया के कई हिस्सों से अलग-अलग चेहरों को अलग-अलग लहजे में बोलते हुए देखना चाहते हैं

फिल्मों पर बात करते हुए आलिया ने कहा 'कहानी वह है जो सबसे आगे होनी चाहिए न कि आप कहां से आते है आप कौन है आप किस लहजे में बोलते हैं

पिछले साल कॉफी विद करण सीजन 8 के एक एपिसोड में करण जौहर ने आलिया से पूछा दीपिका पादुकोण उनकी प्रतिस्पर्धी हैं

तो आलिया ने कहा उन्होंने कहा था, प्लीज, बिल्कुल नहीं। वह क्यों होगी? वह मेरी सीनियर हैं

आलिया के वर्कफ्रंट फिलहाल उनके पास संजय लीला भंसाली की फिल्म लव एंड वॉर है जिसमें वह रणबीर कपूर और विक्की कौशल के साथ नजर आएंगी