Alia Bhatt Saree Looks: इवेंट्स के लिए चाहिए क्लासी लुक तो आलिया भट्ट से लें साड़ी के आइडिया

Anjali Dahiya

आलिया भट्ट ने वाइट फ्लोरल साड़ी में अपना नया लुक शेयर किया है, एक्ट्रेस ने ये साड़ी दिग्गज कलाकार रहे राजकपूर की 100 जयंती के मौके पर पहनी थी

वाइट कलर की साड़ी में बूटा स्टाइल में फ्लोरल प्रिंट है, साड़ी में प्रिंट से मौचे करती हुई सिंपल किनारी है, आलिया का ये लुक फैब्युलस है

ब्लैक और वाइट का कॉम्बिनेशन कमाल होता है और हर मौके के लिए परफेक्ट लगता है, ऑफिशियल इवेंट के लिए क्लासी लुक चाहिए तो आलिया भट्ट की तरह ब्लैक किनारे वाली शाइनी फैब्रिक की वाइट साड़ी कैरी कर सकती हैं

एक्ट्रेस से ब्लाउज डिजाइन का आइडिया भी लिया जा सकता है, आलिया भट्ट ने माथे पर ब्लैक प्लेन बिंदी, स्लीक बन और ऑक्सीडाइज झुमको से लुक को पूरा किया है

आलिया भट्ट का ये वेलवेट साड़ी लुक काफी वायरल हुआ था, एक्ट्रेस ने ब्लैक कलर की साड़ी पहनी है, जिस पर गोल्डन लेस का किनारा है

रेड लिपस्टिक के साथ उन्होंने पर्ल की ज्वेलरी से लुक को पूरा किया है, सिंपल हेयर स्टाइल के साथ लुक एलिगेंस से भरा हुआ है.

हैंडलूम साड़ियां भी ऑफिशियल इवेंट्स के मौके पर बढ़िया लुक देती हैं, आलिया भट्ट की तरह आप अजरख प्रिंट साड़ी कैरी कर सकती हैं

एक्ट्रेस ने साड़ी के साथ में लॉन्ग स्टोल भी पेयर किया है, लाइट मेकअप, हैवी ईयररिंग और सिंपल हेयर स्टाइल के साथ लुक कंप्लीट किया गया है

सिंपल-सोबर क्लासी लुक के लिए आलिया भट्ट की तरह प्लेन फैब्रिक की साड़ी पहनना भी अच्छा ऑप्शन है

इस तरह की साड़ी पहनने में ज्यादा भारी भी नहीं होती हैं, इसलिए कंफर्ट भरा लुक मिलता है. डबल शेड साड़ी भी चुनी जा सकती है