Prachi Kumawat
4 दुसंबर को हैदराबाद के संध्या थिएटर में फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान भगदड़ मच गई थी
इस भगदड़ में 35 साल की एक महिला की मौत हो गई थी
साथ ही कई लोग घायल भी हुए थे
पुलिस ने इस मामले के चलते अल्लू अर्जुन और थिएटर प्रबंधन पर मामला दर्ज किया था
पुलिस ने थिएटर मालिक समेत तीन अन्य लोगों को गिरफ्तार भी किया था
13 दिसंबर को हैदराबाद के संध्या थिएटर मामले में ‘पुष्पा 2’ के एक्टर और साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन पर बड़ी कार्रवाई की गई है। जिसके तहत उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है
आपको बता दें ‘पुष्पा-2’ फिल्म का प्रमोशन करने संध्या थिएटर पहुंचे अल्लू अर्जुन को देखने लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। जिसकी वजह से यह हादसा हुआ
अल्लू अर्जुन ने पीड़ित परिवार के प्रति दुख जताते हुए परिवार को आर्थिक मदद और इलाज का वादा किया था
साथ ही परिवार को 25 लाख रुपए का मुआवजा देने का ऐलान भी किया था