Bollywood

Allu Arjun Love Story: ये है 'पुष्पा' स्टार अल्लू अर्जुन की फिल्मी लव स्टोरी

By Vrishti Tyagi

March 06, 2024

अल्लू अर्जुन आज सिर्फ साउथ सिनेमा के ही नहीं, बल्कि पूरे भारत के लीडिंग एक्टर्स में से एक बन चुके हैं

अल्लू अर्जुन ने साउथ-सिनेमा में एक से बढ़कर एक कई शानदार फिल्में कीं, लेकिन 'पुष्पा- द राइज' फिल्म ने उन्हें पूरी दुनिया में मशहूर कर दिया

इस फिल्म के बाद अल्लू अर्जुन ने इतनी ज्यादा पापुलैरिटी मिली  कि लोग उन्हें अब 'पुष्पा' नाम से ही बुलाना पसंद करते हैं

फिल्मों में रोमांटिक किरदारों से लाखों लड़कियों का दिल जीतने वाले अर्जुन असल जिंदगी में भी काफी रोमांटिक हैं, जिसका पता उनकी लव स्टोरी से चलता है

अल्लू अर्जुन आज यानी 6 मार्च को अपनी 13वी वेडिंग एनिवर्सरी  मना रहे है, जानते है उनकी लव स्टोरी के बारें में 

जब अल्लू अर्जुन अपने एक दोस्त की शादी के लिए यूएस गए थे, इसी शादी में अर्जुन के दोस्त ने उनकी मुलाकात स्नेहा रेड्डी से करवाई थी

स्नेहा से मिलते ही अर्जुन उनके प्यार में पड़ गएअर्जुन वापस भारत लौट आए, लेकिन स्नेहा को अपने दिमाग से नहीं निकाल पा रहे थे

अर्जुन ने स्नेहा को मैसेज किया फिर दोनों की चैटिंग शुरू हो गई,  कुछ वक्त एक-दूसरे से बात करने के बाद दोनों ने मिलने का फैसला किया

इसके बाद दोनों बार-बार मिलने लगे, इस तरह डेटिंग शुरू हो गई

स्नेहा रेड्डी बिजनेसमैन केसी शेखर रेड्डी और कविता रेड्डी की बेटी हैं, केसी शेखर रेड्डी ने अल्लू अर्जुन के रिश्ते को ठुकरा दिया था

लेकिन दोनों ही एक-दूसरे के बिना रहने को तैयार नहीं थे और अपनी जिद पर अड़े रहे तो परिवारों को मानना पड़ा

26 नवंबर 2010 को अल्लू अर्जुन और स्नेहा रेड्डी की सगाई हो गई फिर  6 मार्च 2011 को अल्लू अर्जुन और स्नेहा रेड्डी शादी के बंधन मं बंध गए