आंवला में होते है कई गुण, खाने से मिलेगा विटामिन सी

Samiksha Somvanshi

आंवले में सिर्फ विटामिन सी ही नहीं बल्कि विटामिन ए, पोटैशियम, कैल्शियम, मैग्निशियम और फाइबर जैसे तत्व भी पाए जाते हैं।

डायटीशियन ममता शर्मा कहती हैं कि रोजाना एक आंवला एक चम्मच शहद के साथ खा सकते हैं, इससे विटामिन सी कभी कम नहीं होगा।

खाली पेट आंवले का सेवन करने से आपकी इम्यूनिटी मजबूत होती है. इससे संक्रमण से लड़ने की ताकत मिलती है।

आंवला में फाइबर पाया जाता है, जो पाचन तंत्र को ठीक कर पेट की समस्याओं से छुटकारा दिलाता है। आंवला का खाली पेट खाने से पाचन क्रिया में सुधार होता है।

आंवला के सेवन से हड्डियां मजबूत होती है और जोड़ों को दर्द से भी राहत मिलती है। साथ ही आंवला में पोटेशियम की मात्रा भी होती है।

आंवला खाने से त्वचा और बालों में सुधार देखने को मिल सकता है। साथ ही आंवले में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट आपकी त्वचा के दाग-धब्बे मिटाने में मदद करता है।

यहाँ दी गयी जानकारी केवल सामान्य ज्ञान के लिए है, ज़्यादा जानकारी के लिए आप नज़दीकी डॉक्टर से सलाह ले सकते है।