66 की उम्र में 40 के दिखते हैं अनिल कपूर, जानें एक्टर का फिटनेस रूटीन
By ANJALI DAHIYA
June 29, 2023
अनिल कपूर का सबसे बड़ा फिटनेस सीक्रेट है योग और रनिंग. अनिल कपूर रोज वर्कआउट करते हैं
वे रोज़ाना योग करते हैं जो उन्हें फिट तो रखता ही है साथ ही उन्हें यंग बनाएं रखने में भी मदद करता है. वे अपने वर्काउट को लेकर काफी सख्त हैं, बिना इसे किए वह शूटिंग पर नहीं जाते. अनिल कपूर रनिंग भी करते है.
अनिल कपूर पंजाबी फैमली से हैं, ऐसे में आप समझ सकते हैं कि वह खाने के कितने शौकीन होंगे. एक्टर को पंजाबी खाने के अलावा साउथ इंडियन खाना भी काफी पसंद है
अनिल कपूर खाने को एक बार कि जगह कई बार में खाते हैं. वो कभी भी एक साथ खाना नहीं खाते बल्कि 6 मील लेते हैं. उनका खाना प्रोटीन, कार्ब और फैट की बैलेंस मात्रा से भरपूर होता है
अनिल कपूर खाने में चिकन और फिश भी पसंद करते हैं. साथ ही फ्रूट्स का भी सेवन करते हैं. वहीं डिनर में वह बेहद हल्का खाना खाते हैं.
अनिल कपूर अपने Ageless Look का क्रेडिट अपनी स्ट्रेस फ्री लाइफ को मानते हैं. उनके हिसाब से खुशी और मन की शांति आपके चेहरे पर ग्लो लाती है
अनिल कपूर के हिसाब से वे तनाव में रहना बिल्कुल पसंद नहीं करते है. उनके हिसाब से आज में जीना जरूरी है