Ankit Gupta Reaction: प्रियंका संग ब्रेकअप पर अंकित गुप्ता ने पहली बार किया रिएक्ट

Anjali Dahiya

उड़ारियां फेम प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता की जोड़ी बहुत पसंद की गई थी, दोनों ने साथ में बिग बॉस भी किया है और उसके बाद से साथ में थे,अब इनके ब्रेकअप की खबरें आ रही हैं

अंकित और प्रियंका के अनफॉलो करने के बाद से फैंस का दिल टूट गया है, उन्हें लग रहा है कि अब वो अपनी फेवरेट जोड़ी को दोबारा साथ में नहीं देख पाएंगे

ब्रेकअप की खबरों पर प्रियंका और अंकित ने अब तक चुप्पी साधी हुई थी, अब इस पर अंकित ने पहली बार रिएक्ट किया है

इंडिया फोरम ने जब अंकित से उनके प्रियंका को अनफॉलो करने के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा- मैं इस मुद्दे पर कोई बात नहीं करना चाहता

अंकित का ये रिएक्शन आने के बाद फैंस परेशान हो गए हैं, क्योंकि ना तो उन्होंने ब्रेकअप कंफर्म किया है और ना ही इससे इनकार किया है

बता दें अंकित ने प्रियंका को अनफॉलो कर दिया है लेकिन उन्होंने अभी तक उनके साथ अपनी फोटोज नहीं हटाई हैं, दोनों की साथ में रोमांटिक फोटोज अभी भी सोशल मीडिया पर हैं

प्रियंका और अंकित ने कभी भी अपने रिलेशनशिप को कंफर्म नहीं किया था, दोनों हमेशा एक-दूसरे को बेस्टफ्रेंड बताते थे, मगर उनकी नजदीकियों से कोई ये नहीं कह सकता था कि ये रिलेशनशिप में नहीं हैं

रिपोर्ट्स की माने तो प्रियंका और अंकित पहले साथ में ही रहते थे, मगर अब प्रियंका उस घर से चली गई हैं और अलग रह रही हैं