Ankita Lokhande Sizzling Look: समुद्र के बीच ऑरेंज ड्रेस पहन अंकिता लोखंडे ने दिए सिजलिंग पोज

Anjali Dahiya

एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे एक बार फिर अपने लुक को लेकर चर्चा में आ गई हैं, दरअसल हाल ही में एक्ट्रेस को समुद्र के बीच हुस्न का जलवा बिखेरते हुए देखा गया

अंकिता लोखंडे अपने काम के साथ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं, जहां वो फैंस के साथ अपनी लाइफ की हर अपडेट शेयर करती हैं

हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने वेकेशन से कई खूबसूरत तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं, जो अपलोड होते ही वायरल होने लगी

अंकिता इन तस्वीरों में ऑरेंज कलर की ड्रेस पहने समुद्र के बीच बोट पर सिजलिंग पोज देती हुई दिखाई दी हैं

अंकिता ने अपना ये खूबसूरत लुक खुले कर्ली बालों, लाइट मेकअप और कानों में स्टाइलिश ईयररिंग्स पहनकर पूरा किया है

हर तस्वीर में अंकिता कैमरे के लिए एक से बढ़कर एक पोज दे रही हैं, उनकी ये कातिल अदाएं फैंस को भी दीवाना बना रही हैं

वहीं इससे पहले अंकिता लोखंडे अपनी पति विक्की जैन के साथ होली पार्टी करती हुई दिखाई दी थी, इस पार्टी में टीवी के कई बड़े स्टार्स पहुंचे थे

अंकिता लोखंडे होली पार्टी में रेड कलर की साड़ी पहने हुए नजर आई थी, जिसमें एक्ट्रेस की खूबसूरती देखते ही बन रही थी