Anupam Kher Birthday: ये हैं अनुपम खेर के कुछ आइकॉनिक रोल्स जिनसे जीता सबका दिल
By Vrishti Tyagi
March 07,,2024
अनुपम खेर बॉलीवुड इंडस्ट्री के वो एक्टर हैं जिनके बिना हिंदी सिनेमा अधूरा सा लग सकता है
उन्होंने अपने करियर में 500 से भी ज्यादा फिल्में की सभी किरदारों को खूबसूरती से पर्दे पर उतारा
आज उनके बर्थडे पर एक नजर डालेंगे उनकी पावरफुल परफॉरमेंस पर जिसके लिए उन्होंने खूब तारीफें बटोरीं
'सारांश' अनुपम खेर की डेब्यू फिल्म थी,जिसमें उन्होनें 65 साल के शिक्षक की भूमिका निभाई थी इस रोल के लिए उन्हें बेस्ट एक्टर का फिल्मेयर अवार्ड मिला था
'कर्मा' फिल्म में अनुपम ने डॉक्टर गैंग का किरदार निभाया था,ये एक नेगेटिव रोल था यह उनकी पहली मूवी थी, जो बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी
'राम लखन' में अनुपम खेर ने एक बार फिर रोल्स के साथ एक्सपेरिमेंट किया था और इस बार वह हास्य किरदार में नजर आए, यह फिल्म अनुपम के स्टारडम को ऊंचाईयों पर ले गई
अनुपम ने फिल्म 'डैडी' में आनंद का किरदार निभाया था। मूवी में बेहतरीन एक्टिंग के लिए अनुपम को स्पेशल ज्यूरी का नेशनल अवॉर्ड मिला था
फिल्म 'लम्हे' में भी अनुपम ने कॉमेडी रोल किया था, प्रेम के किरदार में अनुपम छा गए थे। इस मूवी के लिए अनुपम को बेस्ट कॉमेडियन का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था
1995 में रिलीज हुई सुपरहिट मूवी 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' में अनुपम खेर ने शाहरुख खान के डैडी का रोल किया था। उनका किरदार कॉमेडी और फन लविंग डैडी का था
संजय बारू की किताब पर आधारित फिल्म 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' में अनुपम खेर ने प्राइम मिनिस्टर मनमोहन सिंह का किरदार निभाया था