Written by Ritika

दुश्मनों पर काल बनकर टूटेगा Apache Fighter

दुश्मन के परखच्चे उड़ाने के लिए जाने जाना वाला अपाचे जल्द भारतीय सेना में शामिल होगा

जून 2024 तक भारतीय सेना 5,691 करोड़ रुपये की डील कर 6 हैवी-ड्यूटी अपाचे लड़ाकू हेलीकॉप्टर को बेड़े में शामिल करेगी

बता दें, इन अपाचे लड़ाकू हेलिकॉप्टर्स की तैनाती जोधपुर में होगी

इसका निर्माण अमेरिकी एयरोस्पेस कंपनी बोइंग कर रही है, इसमें हवा और हवा से जमीन पर निशाना लगाने वाली मिसाइल जुड़ी रहती हैं

अपाचे मिसाइल, गन और रॉकेट से लैस है, इसमें हेलफायर और स्ट्रिंगर मिसाइलों के साथ हाइड्रा रॉकेट भी लगे होते हैं

इसमें 1200 राउंड वाली 30 एमएम चेन गन भी है, जो लड़ाकू विमान की क्षमता को और बढ़ाती है

इसमें एक नाइट विजन सिस्टम लगा हुआ है, जिससे यह रात में अचूक हमला करने में सक्षम है