Samiksha Somvanshi
लेकिन चेहरे पर नारियल तेल लगाते समय अगर ये गलती की जाए, तो इसके कारण पिंपल्स जैसी समस्या हो सकती है।
ज्यादा नारियल तेल लगाने से चेहरे पर ऑयल इकट्ठा होने लगता है, जिससे आपके पोर बंद हो सकते हैं।
ज्यादा नारियल तेल लगाने से पिंपल्स की समस्या हो सकती है, इसलिए कम मात्रा में इसका उपयोग करें।
अगर चेहरे को बिना साफ किए तेल लगाते हैं, तो यह गंदगी और बैक्टीरिया को स्किन के अंदर ले जाने में मदद करता है.
नारियल तेल से मसाज करने के बाद अगर चेहरे पर एक्स्ट्रा ऑयल नजर आ रहा है तो उसे कॉटन की मदद से साफ करना चाहिए।
नारियल तेल से ज्यादा देर तक या बहुत जोर से मसाज करना भी त्वचा को नुकसान पहुंचा सकता है।
यह पोर्स को ज्यादा खोल सकता है, जिससे पिंपल्स हो सकते हैं।
सोने से पहले रात में थोड़ी सी मात्रा में नारियल तेल लें और हल्के हाथों से 2 से 3 मिनट चेहरे पर मसाज करें और इसे सप्ताह में 2-3 ही इस्तेमाल करें।