Samiksha Somvanshi
घी में मौजूद फैट शरीर को गर्म रखने और एनर्जी देने में मदद करते हैं। घी इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है क्यूंकि इसमें विटामिन ए, डी, ई और के से भरपूर होता है।
पाचन में मदद करने के साथ घी आंखों की रोशनी बढ़ाने में भी मदद करता है।
जानिए सर्दी में चेहरे पर देसी घी लगाने से क्या होता है? इस मामले पर जानते हैं आयुर्वेद एक्सपर्ट किरण गुप्ता की राय।
डॉ ने बताया कि घी को चेहरे पर लगाना फायदेमंद होता है क्यूंकि ये आपकी ड्राई स्किन को खुशनुमा बना देता है।
मैट फिनिश के लिए आप इसे रात में लगाकर सो सकते हैं या सुबह नहाने से दो घंटे पहले भी लगा सकते हैं।
जिन्हें चेहरे पर कोई एलर्जी है तो वो घी को यूज करने से पहले डॉक्टर से संपर्क करें।
अगर आपको देसी घी से एलर्जी है तो इसे चेहरे पर इस्तेमाल करने से पहले एक बार डॉक्टर से बात कर लें, नहीं तो रिएक्शन हो सकते है।
डॉ किरण गुप्ता ने बताया कि देसी घी के इस्तेमाल से ग्लोइंग स्किन मिलती है और आपके पोर्स भी नहीं खुलते हैं। साथ ही देसी घी बतौर एंटी-ऑक्सीडेंट भी काम करता है।