पहली Wedding Anniversary पर Arbaaz Khan ने लुटाया Sshura पर प्यार

Damini Singh

बॉलीवुड एक्टर अरबाज खान की दूसरी शादी को आज एक साल हो गए। 24 दिसंबर को यह अपनी पहली वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेट कर रहे हैं।

इस खास मौके पर एक्टर ने अपनी पत्नी शूरा खान पर भरपूर प्यार लुटाया है। तो वहीं शूरा ने भी पति के लिए प्यार सा पोस्ट शेयर किया है।

उन्होंने इंस्टाग्राम पर बीवी के साथ की कुछ तस्वीरें शेयर की और इसके साथ ही एक बेहद प्यारा सा नोट भी लिखा है।

उन्होंने फोटोज शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'मेरे प्यारी शूरा को हैप्पी एनिवर्सरी। तुम हमारे जीवन में जो खुशी, आनंद और हंसी लेकर आई हो, उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता।'

एक्टर ने आगे लिखा, 'डेटिंग का एक साल और फिर शादी का एक साल... ऐसा लगता है कि मैं तुम्हें हमेशा से जानता हूं। बिना शर्त प्यार करने, सपोर्ट करने और देखभाल करने के लिए तुमको शुक्रिया। सच में धन्य हूं।'

इस पोस्ट के जरिए उन्होंने यह बताया है कि वह दोनों एक-दूसरे को दो साल से जानते हैं। उम्र में काफी अंतर होने के बावजूद उन्होंने एक-दूसरे को जीवनसाथी चुना।

शूरा ने भी अरबाज संग मीठी यादों को शेयर करते हुए लिखा, 'हैप्पी एनिवर्सरी अरबाज। मेरा प्यार, तुम्हारे साथ हर दिन एक आशीर्वाद की तरह लगता है।'

'तुम मेरी एक सुरक्षित जगह हो, मेरी सबसे बड़ी खुशी हो, और मेरे जीवन का सबसे अच्छा हिस्सा हो। मैं तुम्हारे प्यार, तुम्हारी ताकत और जिस तरह से तुम हर पल को इतना खास बनाते हो, उसके लिए बहुत आभारी हूं।'

'तुम मेरी दुनिया को रोशन बनाते हो। मेरा दिल भरा हुआ है। यहां हंसी, प्यार और साथ में कभी न भुला पाने वाली यादों के कई और साल हैं। तुम जैसे हो वैसे रहने के लिए शुक्रिया।'

बता दें कि अरबाज खान ने 24 दिसंबर, 2023 में परिवार और करीबी दोस्तों के बीच अर्पिता खान शर्मा के घर पर शादी की थी।