Archana Joglekar Special: 80's की वो एक्ट्रेस जिनकी खूबसूरती के थे सभी दीवाने, आज कहां हैं और क्या कर रही हैं?
By ANJALI DAHIYA
MAR 01, 2024
80's में कई एक्ट्रेसेस ने डेब्यू किया था लेकिन आगे चलकर उन्हें सफलता नहीं मिली, उनमें से एक अर्चना जोगलेकर भी हैं जिन्होंने बाद में प्रोफेशन बदल लिया था
बॉलीवुड एक्ट्रेस अर्चना जोगलेकर ने 80's की कई सफल फिल्मों में काम किया है लेकिन अब वो अलग जीवन जी रही हैं
1 मार्च 1965 को मुंबई में जन्मीं अर्चना जोगलेकर ने ना सिर्फ हिंदी बल्कि ओडिया और मराठी फिल्मों में भी काम किया है
बॉलीवुड में बतौर लीड एक्ट्रेस उन्होंने कुछ ही फिल्में की हैं
बॉलीवुड में अर्चना जोगलेकर को संसार, मर्दानगी, मां कसम बदला लूंगा, आतंक ही आतंक और आग से खेलेंगे जैसी फिल्मों में देखा गया
हीं इन्होंने मराठी भाषा की कई फिल्मों में बतौर लीड एक्ट्रेस काम किया है
फिल्मों में सिक्का ना चलने के कारण अर्चना जोगलेकर ने टीवी सीरियल 'चुनौती' में पहली बार काम किया
इसके अलावा उन्होंने 'कर्मभूमि', 'चाहत और नफरत' और 'किस्सा शांति का' जैसे शोज में काम किए हैं
अगर सही मायने में कहा जाए तो अर्चना जोगलेकर का बॉलीवुड करियर कुछ खास नहीं रहा
शादी के बाद अर्चना जोगलेकर न्यू जर्सी चली गई थीं और वहां कत्थक डांस एकेडमी चलाती थी लेकिन अब भारत में ही रहती हैं, हालांकि उनका अमेरिका में भी घर है
इसके साथ ही वो अलग-अलग NGO से भी जुड़ी हैं फिल्मों से दूर अब ये अपनी दुनिया में खुश हैं
अगर बात अर्चना जोगलेकर के इंस्टाग्राम प्रोफाइल की करें तो इनकी इंस्टाग्राम प्रोफाइल भी है जिसे उनकी ऑफिशियल आईडी मानते हैं