By Ritika
Aug 14, 2024
दुनिया के हर माता-पिता यह चाहते हैं कि उनके बच्चे को अच्छी परवरिश मिले और वह अच्छी बातें, अच्छी आदतें सीखें
Source-Pexels
लेकिन इसके बाद भी कुछ बच्चे बहुत जिद्दी हो जाते हैं और जिद्द की वजह से उनके माता-पिता को बीच में काफी गुस्सा आने लगता है। लेकिन इसके पीछे कुछ कारण हैं
बच्चों को रूटीन से सिखाएं काम माता-पिता के लिए जरूरी है कि वह बच्चों को रूटीन के हिसाब से हर काम करने की सीख दें। बच्चा जब धीरे-धीरे बड़ा हो तो उनमें डिसिप्लिन लाएं
अनुशासन तभी आएगा वह जब कोई भी काम रूटीन के हिसाब से करेगा। उसे कब सोना है, कब जगना है, कब खाना है, कब खेलना है, कब पढ़ना है, ये सारी चीजों की एक रूटीन बनाएं
नेगेटिव, पॉजिटिव दोनों का एहसास आपका बच्चा कुछ गलत कर रहा है तो उसके बारे में उसे टोंकना जरूरी है और अगर कुछ अच्छा करता है तो उसके बारे में भी उसे बताना जरूरी है
बच्चों के हमेशा नेगेटिव व्यवहार को हाईलाइट करना और पॉजिटिव व्यवहार की तारीफ ना करना, उनकी चर्चा ना करना भी बच्चे को काफी जिद्दी बना देता है
हर बात न मानें पेरेंट्स बच्चों की जितनी बात मानते हैं, बच्चा उतना ही जिद्दी होता जाता है। अगर बच्चा 10 बातें कहता है तो पेरेंट्स को उसमें उनकी जायज कुछ बातें ही माननी चाहिए
मना करते हुए बताएं वजह माता-पिता को बच्चों की भावनाएं समझनी चाहिए। उनकी बात सुननी चाहिए। कई बार हम बच्चों को कुछ गलत करने से मना करते हैं, लेकिन उसे न करने की वजह नहीं बताते हैं
अगर हम किसी गलत काम करने से बच्चे को मना कर रहे हैं तो बच्चे को उसके पीछे कारण बताना चाहिए. उसे सही और गलत का फर्क पता होना जरूरी चाहिए
पारिवारिक माहौल हो अच्छा बच्चा अपने परिवार के माहौल अपने परिवार की परिवेश से काफी कुछ सीखता है। इसलिए बच्चे जिद्दी ना हो, बच्चे अड़ियल ना हो इसके लिए माता-पिता को भी जिद्दी नहीं होना चाहिए