Lifestyle
By- Khushboo Sharma
May 16, 2024
Courtsey: Freepik
मौजूदा समय में ज्यादातर लोग देर से शादी करते हैं। पहले जो शादी की उम्र 25 से 30 के बीच होती थी अब वो उससे ऊपर हो गई है। मतलब ज्यादातर लोग 30 के बाद ही शादी करते हैं
लेकिन देर से शादी करने के बहुत सारे नुकसान भी हैं जिनके बारे में हम आज बात करेंगे
दरअसल देर से शादी करने पर कपल्स में फिजिकल इंटीमेसी धीरे-धीरे कम होने लगती है और ऐसे में झगड़े बढ़ने लगते है
देर से शादी होने पर कई अन्य जिम्मेदारियां आ जाती हैं और प्राथमिकताएं बदल जाती हैं। ऐसे में प्यार की कमी होने लगती है और झगड़े बढ़ने लगते हैं
इसके अलावा जैसे-जैसे आपकी उम्र बढ़ने लगती है स्पर्म और एग्स की क्वालिटी भी प्रभावित होने लगती है। ऐसे में प्रेग्नेंसी में कई कॉम्प्लिकेशन्स भी आ सकते हैं
शादी के बाद हर कोई चाहता है कि वो अपने पार्टनर के साथ घूमे-फिरे और एक-दूसरे को समय दें लेकिन बाद में ऐसा हो नहीं पाता
ऐसे में रिश्ते को अहमियत देने के बजाय लोग अपने करियर समेत अन्य चीजों पर फोकस करते हैं जो कहीं न कहीं पारिवारिक कलह का एक कारण हो सकता है
लेट शादी होने पर कई बार पार्टनर के साथ अच्छी बॉन्डिंग भी नहीं बन पाती है
शादी लेट होती है तो कपल पर बच्चा जल्दी पैदा करने का प्रेशर भी आ जाता है. इससे वो अपनी मैरिड लाइफ एंजॉय नहीं कर पाते