केजरीवाल ने दिया इस्तीफा तो कौन बनेगा नया CM? मुख्यमंत्री की रेस में चल रहे हैं ये 5 नाम
By Shubham Kumar
September 14, 2024
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने 2 दिन बाद अपने पद से इस्तीफा देने का ऐलान किया है
जेल से जमानत पर बाहर आने के बाद दिल्ली में आप आदमी पार्टी (AAP) मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि दो दिन बाद मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ दूंगा
इसके बाद सवाल उठने लगा है कि दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री (Delhi New Chief Minister) कौन होगा?
अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के इस्तीफे के बाद मुख्यमंत्री की रेस में सबसे आगे नाम राखी बिड़ला का नाम चल रहा है
इसके अलावा सीएम फेस के तौर पर दूसरा नाम दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी मार्लेना का भी नाम आगे चल रहा है
सीएम की रेस में तीसरा नाम सौरभ भारद्वाज का चल रहा है, जो पार्टी के प्रवक्ता हैं और केजरीवाल के जेल जाने के बाद सरकार का काम संभाला था
मुख्यमंत्री के लिए कैलाश गहलोत का भी नाम है, जो दिल्ली के परिवहन और पर्यावरण मंत्री हैं
इन सब के अलावा सबसे महत्वपूर्ण एक नाम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल का भी चल रहा है