BOLLYWOOD

अनुपमा छोड़ते ही बाबा महाकाल के दर्शन करने उज्जैन पहुंचीं मुस्कान बामने

By ANJALI DAHIYA

JAN 19, 2024

मुस्कान बामने ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ फोटोज शेयर की हैं, इन फोटोज में एक्ट्रेस ने अपने परिवार संग महाकाल मंदिर के दर्शन की पूरी झलक दिखाई है

मुस्कान बामने यहां पर अपने परिवार के साथ आई है एक फोटो में एक्ट्रेस अपने परिवार की लेडीज के साथ नजर आ रही हैं,  इस फोटो में सभी लोग काफी प्यारे लग रहे हैं

मुस्कान ने अपनी फोटोज में उस मौके की झलक भी दिखाई है, जब वह मंदिर के अंदर दर्शन कर रही हैं 

मुस्कान बामने ने उज्जैन महाकाल के दर्शन फैंस को भी करवाए हैं एक्ट्रेस ने मंदिर के अंदर की मूर्ति की फोटो भी शेयर की है, जिसके जरिए फैंस भी दर्शन कर सकते हैं

मुस्कान बामने ने मंदिर के अंदर से एक और तस्वीर शेयर की है इस फोटो में एक्ट्रेस ने मंदिर के अंदर का नजार दिखाया है, जो काफी शांत और अच्छा है

मुस्कान बामने उज्जैन महाकाल मंदिर में साड़ी पहनकर पहुंचीं  एक्ट्रेस अपनी इस फोटो में साड़ी पहनकर हाथ जोड़े खड़ी हैं, जिसमें वह काफी क्यूट लग रही हैं

मुस्कान के इस लुक की तारीफ फैंस खुलकर कर रहे हैं 

मुस्कान बामने की ये फोटोज सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रही है  कईलोगों ने एक्ट्रेस से अनुपमा छोड़ने की वजह पूछी 

बता दें कि मुस्कान बामने पहले दिन से सीरियल अनुपमा से जुड़ी हुई थीं, लेकिन मेकर्स एक्ट्रेस के रोल पाखी को मां के रूप में दिखाने की प्लानिंग कर रहे थे और इसी वजह से मुस्कान ने इस शो को छोड़ दिया