Social
By Pratibha
Feb ,16, 2024
क्या कभी किसी ऐसे स्टेशन के बारे में आपने सुना है जहां हर रोज टिकट तो बिकते हैं लेकिन एक भी यात्री इस स्टेशन से ट्रेन पर सवार नहीं होता है
जी नहीं, यह कोई भूतिया या काल्पनिक स्टेशन नहीं है। यह स्टेशन मौजूद है दक्षिण भारत के तेलंगाना राज्य में
तेलंगाना के वारांगल जिले में स्थित है नेकोंडा स्टेशन। इस स्टेशन पर हर रोज लगभग 60 टिकट बिकती तो है लेकिन एक भी यात्री इस स्टेशन से ट्रेन पर नहीं चढ़ता है
दरअसल, वे इस स्टेशन से ट्रेन का टिकट सिर्फ इस स्टेशन को चालू रखने के लिए खरीदते हैं
मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार नेकोंडा वारांगल से होकर तिरुपति, हैदराबाद, दिल्ली जैसे शहरों के लिए ट्रेनें गुजरती तो हैं, लेकिन यहां उन ट्रेनों का ठहराव नहीं होता है
कुछ स्थानीय लोग इन शहरों को जाने वाली ट्रेनों के ठहराव की मांग कर रहे हैं।