Lifestyle
By Pratibha
Jan ,28, 2024
पीपल का पेड़ पीपल के पेड़ की पूजा की जाती है, लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार पीपल को घर में नहीं लगाना चाहिए। इस पेड़ को घर में लगाना अशुभ माना जाता है।
घर के बाहर लगाएं लेकिन वास्तु के मुताबिक आप पीपल के पेड़ को घर से बाहर यानी थोड़ी दूर पर लगा सकते है और उसकी पूजा कर सकते है।
कब न जाए पीपल के पास आपने अपने बड़ों को कभी न कभी, तो सुना ही होगा कि पीपल के पास इस समय नहीं जाना चाहिए। ऐसा हो जाता है वैसा हो जाता है।
रात को न जाए धार्मिक मान्यताओं के अनुसार रात को भूलकर भी पीपल के पास नहीं जाना चाहिए। वास्तु के अनुसार रात को पीपल के पास न जाने से मना किया गया है।
यह है वजह मान्यताओं के अनुसार रात के समय पीपल में मां लक्ष्मी की बहन अलक्ष्मी का वास होता है इसी कारण इसके पास नहीं जाना चाहिए।
रविवार के दिन भी न जाए रविवार के दिन पीपल की न ही जल अर्पित करते है और न पूजा की जाती है इसलिए रविवार के दिन भी पीपल के पास जाने से परहेज करना चाहिए।