Athiya Shetty Flaunts Baby Bump: अथिया शेट्टी ने ब्लैक एंड व्हाइट ड्रेस में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

Anjali Dahiya

अथिया शेट्टी इन दिनों अपनी प्रेगनेंसी जर्नी एंजॉय कर रही हैं, वे सोशल मीडिया के जरिए फैंस को भी अपने इस खूबसूरत सफर की झलकियां दिखा रही हैं

ब्लैक टॉप और व्हाइट स्कर्ट में अथिया काफी प्यारी और क्लासी दिख रही हैं, अपने लुक को उन्होंने लॉन्ग गोल्डन ईयररिंग्स के साथ पूरा किया है

उन्होंने पोस्ट में अपनी एक सेल्फी भी शेयर की है, लाइट मेकअप और पोनी हेयरस्टाइल के साथ अथिया काफी सिंपल और प्यारी दिख रही हैं

एक फोटो में अथिया को अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते देखा जा सकता है, वे अपने बेबी बंप पर हाथ रखकर पोज देती दिख रही हैं

अथिया ने अपनी फोटोज के साथ डेकोर का फोटो भी शेयर किया है, एक तस्वीर में पूरा कमरा सूरजमुखी के फूलों और कैंडल से सजा नजर आ रहा है

अथिया की इन तस्वीरों पर उनके फैंस, दोस्त और सेलेब्स भर-भरकर प्यार लुटा रहे हैं, सोनाक्षी सिन्हा ने पोस्ट पर कमेंट किया- 'बहुत क्यूट अत्थू.' वहीं धनश्री वर्मा ने व्हाइट हार्ट इमोजी और एविल आई इमोजी पोस्ट किया है

इससे पहले भी अथिया की इसी लुक में कुछ फोटोज सामने आई थीं, वे अपने दोस्तों के साथ एंजॉय करती दिखी थीं, इस दौरान उनके पति केएल राहुल ने उनका बेबी बंप होल्ड किया हुआ था

अथिया शेट्टी ने क्रिकेटर केएल राहुल से साल 23 जनवरी 2023 को शादी रचाई थी, दोनों सुनील शेट्टी के खंडाला फार्महाउस में शादी के बंधन में बंधे थे, उनकी शादी में सिर्फ करीबी रिश्तेदार और दोस्त ही शामिल हुए थे