Khushi Srivastava
आप में से कई लोग अक्सर बाहर घूमने जाते होंगे तो ठहरने के लिए होटल में रुम लेते होंगे
लेकिन आजकल टेक्नोलॉजी का गलत इस्तेमाल करने वालों की कोई कमी नहीं है, कई बार सुनने में आता है कि होटल के रुम में कैमरा छिपाया गया है
ऐसे में अगली बार होटल में रुम लेते समय रुम में हिडन कैमरा जरुर चेक कर लें
कुछ तरीकों से हिडन कैमरा ढूंढा जा सकता है, आइए जानते हैं कैसे
होटल के कमरे में जाएं तो रुम की लाइट बंद कर दें, अगर वहां कैमरा छिपा होगा तो कैमरा की लाइट चमकती हुई दिख जाएगी
फोन का कैमरा ऑन करें और रुम की चारो ओर घुमाएं, हिडन कैमरा होगा तो कैमरा में पता चल जाएगा
इसके अलावा कुछ मोबाइल ऐप्स भी आते हैं जिनकी मदद से आप हिडन कैमरा ढूंढ सकते हैं