Vastu Tips

सावन शिवरात्रि पर बन रहे हैं शुभ योग

By Aastha Paswan

July, 25, 2024

Source: Google

सनातन धर्म में सावन माह का विशेष महत्व होता है। इस महीने में शिव जी की पूजा की जाती है। आइए जानते हैं कि सावन शिवरात्रि पर किस योग में पूजा करनी चाहिए?

पंचांग के अनुसार, सावन की शिवरात्रि 02 अगस्त 2024 को मनाई जाएगी। इस दौरान रात के समय भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा की जाती है।

सावन माह में कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि की शुरुआत 02 अगस्त को दोपहर 03 बजकर 26 मिनट पर होगी। वहीं, इस तिथि का समापन 03 अगस्त को दोपहर 03 बजकर 50 मिनट पर होगा।

सावन शिवरात्रि पर दोपहर 03 बजकर 26 मिनट पर भद्रावास योग का निर्माण होगा। इसका समापन 03 अगस्त को देर रात 03 बजकर 35 मिनट पर होगा।

सावन शिवरात्रि पर भद्रावास योग में शिव जी की पूजा करना बेहद शुभ होता है। इससे जातक को दोगुना फल मिलता है।

सावन शिवरात्रि पर शिव मंदिर जाकर शिवलिंग के समीप दीपक जलाएं। ऐसा करने से आर्थिक तंगी दूर होने लगती है और शिव जी का आशीर्वाद मिलता है।

भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए सावन शिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर भांग, धतूरा और बेलपत्र अर्पित करें। इसके अलावा, शिव चालीसा और आरती करें।

सावन शिवरात्रि के दिन तामसिक चीजों जैसे मांस- मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए। इन दौरान सात्विक चीजों को ही खाना चाहिए।