By Ritika
May 11, 2024
सब्जियो में विटामिन, मिनरल और फाइबर समेत तमाम पोषक तत्व होते हैं लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि गर्मी के मौसम में हमें कुछ सब्जियों का सेवन करने से बचना चाहिए
दरअसल, गर्मी का सीजन शुरु होते ही लोगों की परेशानियां बढ़ने लगती है, ऐसे में लोगों को उन सब्जियों का सेवन करने से बचना चाहिए जिनकी तासीर गर्म होती है
अदरक का सबसे ज्यादा यूज चाय बनाने के लिए किया जाता है, इसकी तासीर गर्म होती है, जिसे ज्यादा खाने से शरीर का तापमान बढ़ जाता है
लहसुन की भी तासीर काफी गर्म होती है, इससे भी शरीर के अंदर गर्मी हो सकती है, इससे दाने भी निकल सकते हैं
पत्तेदार सब्जियां बेशक काफी हेल्दी होती है लेकिन गर्मियों के मौसम में इन्हें ज्यादा नहीं खाना चाहिए, जो शरीर के तापमान को बढ़ा सकती है
गर्मी में ज्यादा प्याज खाना भी परेशानी बढ़ा सकता है, इसे खाने से हार्मोन का संतुलन बिगड़ सकता है