By Ritika
May 21, 2024
गर्मी के मौसम में खाने-पीने की चीजों को खराब होने से बचाने के लिए फ्रिज में रखा जाता है, लेकिन ऐसे कुछ फल है, जिन्हें आपको फ्रिज में रखने से बचना चाहिए
Source-Pexels
केला कभी भी फ्रिज में न रखें, क्योंकि ऐसे करना से ऐसे छिलके काले पड़ जाते हैं साथ ही इनका स्वाद भी बदलने लगता है
फलों के राजा आम को ज्यादातर लोग फ्रिज में रखते हैं, लेकिन फ्रिज के ठंडे तापमान के कारण आम का स्वाद बिगड़ सकता है
अनानास फ्रिज के स्टोर करने से इसका नेचुरल स्वाद बिगड़ जाता है, यदि आप अनानास को रूम टेम्परेचर पर रखकर खाएंगे तो ये ज्यादा दिनों तक फ्रेश बने रहेंगे
पपीता को फ्रिज में रखें जाने से इसके टेक्सचर और स्वाद में बदलाव आ सकता है, क्योंकि रेफ्रिजरेटर का कम टेम्परेचर पपीते के पकने की प्रक्रिया को धीमा कर देता है
तरबूज को भी कई लोग फ्रिज में रखते हैं, लेकिन ऐसा करने से तरबूज में मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट तो कम होते ही हैं साथ ही इसके पोषण में भी कमी आ जाती है
गर्मियों के मौसम में स्वादिष्ट लगने वाली लीची को भी फ्रिज में स्टोर करने से बचना चाहिए, क्योंकि ऐसा करने से इसका ऊपरी हिस्सा तो सेम ही रहता है लेकिन अंदर से गूदा खराब होने लगता है