BOLLYWOOD
Ayesha Julka Life:
ऐसा क्या हुआ कि
एक सफल
अभिनेत्री इंडस्ट्री
से अलग हो गई
By ANJALI DAHIYA
FEB 24, 2024
आज हम आपके 90 के दशक की उस अदाकारा से मिलवा रहे हैं
जिसने आमिर खान जैसे स्टार्स के साथ काम किया, लेकिन आज वो एक्टिंग से दूर होकर एक स्पा चला रही हैं
आयशा जुल्का ना सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री की दिग्गज एक्ट्रेसेज में शुमार रही हैं बल्कि उन्होंने कई बड़े स्टार्स के साथ स्क्रीन शेयर की है
सिल्वर स्क्रीन पर अपनी अदाओं और दिलकश अंदाज से आयशा जुलका फैन्स की पसंदीदा रही हैं
लेकिन एक वक्त ऐसा भी आया कि उनके करियर में तेजी से ढलान दिखने लगा और धीरे-धीरे ये एक्ट्रेस फिल्म इंडस्ट्री से गायब ही हो गईं
आयशा जुल्का ने काफी कम उम्र में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत कर दी थी
आयशा ने करीब 11 साल की उम्र में फिल्म कैसे-कैसे लोग से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी
आयशा ने सिर्फ हिंदी सिनेमा ही नहीं बल्कि कन्नड़, तमिल और तेलुगु फिल्मों में भी काम किया
आयशा जुल्का ने अक्षय कुमार के साथ सबसे ज्यादा हिट फिल्में दीं
अक्षय और आयशा की जोड़ी को दर्शकों ने भी काफी पसंद किया था
आयशा ने जो जीता वही सिकंदर, खिलाड़ी, मेहरबान, दलाल और वक्त हमारा है जैसी हिट फिल्मों में अहम किरदार निभाए
साल 1983 में महज 11 साल की उम्र में एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाली आयशा ने फिल्मों से ब्रेक भी काफी जल्दी ही ले लिया था
साल 2010 में आयशा ने अचानक फिल्मों से दूरी बना ली थी
हालांकि करीब 8 साल के लंबे वक्त तक फिल्मों से दूर रहने के बाद वो 2018 में फिल्म जीनियस के जरिए वापस स्क्रीन पर दिखाई दी थीं
हालांकि इस फिल्म ने उन्हें करियर की दूसरी पारी को सफल बनाने का मौका नहीं दिया
अपनी एक्टिंग के अलावा आयशा जुल्का के अफेयर्स को लेकर भी बॉलीवुड में अच्छी खासी चर्चा रही है
आयशा का नाम अक्षय कुमार के अलावा मिथुन चक्रवर्ती, नाना पाटेकर के साथ भी जुड़ा था
माना जाता है कि फिल्म सलेक्शन में गलती आयशा के करियर में ढलान की वजह बनी थी
आयशा जुल्का ने उद्यमी समीर वसी के साथ शादी की और स्पा बिजनेस में भी हाथ आजमाया
एक वक्त आयशा जुल्का स्पा इंडस्ट्री की जानी मानी कंपनी की अगुवाई कर रही थीं
आयशा अपने पति के साथ मिलकर अपने बिजनेस में बिजी हो गईं और फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कर दिया