Badam Halwa Recipe: सर्दियों में घर बनाएं देसी बादाम हलवा, स्वाद के साथ पाएं सेहत

Khushi Srivastava

ठंड के मौसम में मीठा खाने का मन करें तो घर में ही स्वादिष्ठ बदाम हलवा बनाएं

सामग्री- 2 कप भीगा हुआ बादाम, 1/2 कप देसी घी, 1/2 कप सूजी, 1  चुटकी केसर, 1 कप दूध और स्वादअनुसार चीनी चाहिए

2 कप बादाम को 1-2 घंटे के लिए गर्म पानी में भिगो दें। इसके बाद बादाम को पानी से निकाल लें, छील लें और चॉपर से काट लें

एक नॉन-स्टिक पैन में घी गरम करें, उसमें सूजी डालें और हल्का सुनहरा होने तक पकाएं

अब बादाम डालें, अच्छी तरह मिलाएं और पकाएं

1 कप पानी डालकर अच्छी तरह मिलाएं और 1-2 मिनट तक पकाएं। फिर केसर डालकर मिलाएं, दूध डालकर मिलाएं और पकाएं। मिश्रण को 2-3 मिनट तक गाढ़ा होने तक पकाएं

अब इसमें चीनी डालें। 2-3 मिनट तक पकाएं और पैन को आंच से उतार लें

बादाम हलवा को एक सर्विंग बाउल में निकालें, कटे हुए बादाम से सजाएं और गर्मागरम सर्व करें