Bal Gangadhar Tilak Quotes: गंगाधर के अनमोल वचन जो करेंगे आपका मार्गदर्शन

Prachi Kumawat

"ईश्वर कठिन परिश्रम करने वालों के लिए ही अवतार लेते है ना की आलसी व्यक्तियों के लिए, इस लिए कार्य करना आरंभ करें"

"आपका लक्ष्य किसी जादू से नहीं पूरा होगा, बल्कि आपको ही अपना लक्ष्य प्राप्त करना पड़ेगा"

"स्वराज मेरा जन्म सिद्ध अधिकार है, और मैं इसे लेकर ही रहूँगा"

"मुश्किल समय में खतरों और असफलताओं से बचने का प्रयास मत कीजिए, वे तो निश्चित रूप से आपके मार्ग में आयेंगे ही"

"कमजोर नहीं बल्कि शक्तिशाली बनें और यह विश्वास रखें की ईश्वर हमेशा आपके साथ है"

"यदि भगवान छुआछूत को मानता है, तो मैं उसे भगवान नहीं कहूँगा"

"आप केवल कर्म करते जाइए, उसके परिणामों पर ध्यान मत दीजिए"

"मनुष्य का प्रमुख लक्ष्य भोजन प्राप्त करना ही नहीं है! एक कौवा भी जीवित रहता है और जूठन पर पलता है"

"एक बहुत प्राचीन सिद्धांत है कि, ईश्वर उन्हीं की सहायता करता है, जो अपनी सहायता स्वयं करते हैं"