Basant Panchami 2025: बसंत पंचमी पर घर बनाएं ये 7 स्वादिष्ठ पकवान

Khushi Srivastava

कुछ ही दिनों में बसंत पंचमी का त्योहार आने वाला है। इसी दिन सरस्वती पूजा भी होती है। इस खास मौके पर अपने घर में यह स्वादिष्ठ पकवान बना सकते हैं

मीठे पीले चावल
बसंत पंचमी पूजन के प्रसाद के लिए मीठे चावल बनाएं। इसमें चावल के साथ केसर, लौंग, इलायची, ड्राई फ्रूट्स, दालचीनी और शक्कर मिलाकर पकाया जाता है

मसालेदार खिचड़ी
यह एक स्वादिष्ठ और जल्दी बनने वाला भोजन है। बसंत पंचमी पर पीले पकवानों की लिस्ट में इसे भी शामिल करें

मीठी बूंदी
सरस्वती पूजा के लिए आप मीठी बूंदी का प्रसाद भी तैयार कर सकते हैं

रस मलाई
इस मलाईदार मिठाई को लोग बड़े चाव से खाते हैं। रेडीमेड रसगुल्ला और कन्डेंस्ड मिल्क के साथ आप इसे सिर्फ 15 मिनट में तैयार कर सकती हैं

कढ़ी पकोड़ा
बसंत पंचमी के दिन लंच में कढ़ी पकोड़ा बना सकते हैं। इसे रोटी या चावल के साथ परोसें

मूंग दाल हलवा
धुली मूंग दाल, चीनी, इलायची और घी से तराबोर मूंग दाल का हलवा बनाएं। ये सरस्वती मां को भोग लगाने के लिए सबसे अच्छा प्रसाद है

मालपुआ
यह टेस्टी डिश गेहूं के आटे, दूध और चीनी से बनाई जाती है। यह डिश नॉर्थ इंडिया में काफी लोकप्रिय डिश है