Beetroot Halwa Recipe: महाशिवरात्रि पर व्रत के लिए बनाएं चुकंदर का हलवा, नोट करें रेसिपी

Khushi Srivastava

महाशिवरात्रि पर व्रत रख रहे हैं तो इस बार चुकंदर का हलवा ट्राई करें। यहां पर चुकंदर का हलवा बनाने की आसान रेसिपी बताई गई है

चुकंदर का हलवा बनाने के लिए आपको चाहिए- 2 कप कद्दूकस किया हुआ चुकंदर, 2 कप दूध, 1 कप चीनी, ½ चम्मच इलायची पाउडर, 2-3 बड़े चम्मच घी, 10 से12 काजू और बादाम

सबसे पहले चुकंदर को छीलकर कद्दूकस कर लें

अब एक पैन में घी गर्म करें और उसमें मेवों को भूनकर अलग कर लें

उसी पैन में चुकंदर को 3-5 मिनट तक भूनें

आंच धीमी कर दें और इसमें दूध डालकर 5-7 मिनट तक पकाएं

हलवे गाढ़ा हो जाए तो उसमें चीनी और इलायची पाउडर डालें। चीनी पिघलने तक पकाएं

हलवा पक जाए तो इसमें तले हुए मेवों से सजाएं और गरमागरम परोसें