Khushboo Sharma
आप वेडिंग के किसी भी फंक्शन में तस्वीर में नजर आ रहा मिरर वर्क लहंगा स्टाइल कर सकती हैं, यदि आपको कुछ हैवी पहनना है, तो इसके लिए यह बेस्ट ऑप्शन रहेगा
ऐसे लहंगे काफी अट्रैक्टिव लुक देते हैं। इसके साथ आप राउंड नेक वन फोर्थ स्लीव्स ब्लाउज स्टाइल करें, दुपट्टे को आप एक्स साइड टक करके कैरी करें
इस लहंगे के साथ आप कोई भी स्लीक सा कुंदन नेकलेस पहनें और हेयर स्टाइल को कर्ल करके हाफ टक करें
यदि आप कोई सिंपल सोबर लहंगे की तलाश में हैं, तो उसके लिए फोटो में नजर आ रहा साउथ कॉटन सिल्क लहंगा बेस्ट रहेगा
इस फैब्रिक के लहंगे काफी लाइटवेट लहंगे होते हैं, वेडिंग से लेकर रिसेप्शन तक आप इसे किसी भी फंक्शन में पहन सकती हैं
इसके साथ आप कोई भी गोल्डन कलर का शाइनी फैब्रिक वाला ब्लाउज स्टाइल करें, लहंगे के बॉर्डर पर जरी वर्क वाली सिल्क की लेस लगी हुई है
ऐसे लहंगे के संग टेंपल ज्वेलरी बेस्ट चॉइस है, ग्लॉसी मेकअप के साथ ओपन कर्ली हेयर आपको पार्टी परफेक्ट लुक देंगे
सिक्विन वर्क की वेडिंग सीजन में हमेशा डिमांड रहती है, यह लहंगे अधिकतर यंग गर्ल्स काफी पसंद करती हैं, इनको कैरी करके आपका लुक बेहद ग्लैमरस और पार्टी में सबसे जुदा नजर आता है
ऐसे लहंगे थोड़े लहंगे भी मिलते हैं आप रिसेप्शन पार्टी में ऐसा फ्लेयर वाला लहंगा डीप नेक स्वीट हार्ट नेकलाइन वाला ब्लाउज इस लहंगे पर शानदार दिखेगा, ब्लाउज की स्लीव्स को आप पफ या फुल में रख सकती हैं
इस लहंगे के संग पेंडेंट नेकलेस पेयर करें और हेयर स्टाइल को आप फ्रंट फ्लिक्स के साथ मेसी ब्रेड लुक में रख सकती हैं