Health
By Pratibha
Jan, 08, 2024
अंजीर के फायदे अंजीर गुणों की खान होती है इसमें विटामिन- ए, सी, के, प्रोटीन, जिंक, कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन, एंटी-ऑक्सीडेंट और फाइबर जैसे कई अन्य जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं इसका हलवा भी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है
पाचन तंत्र अंजीर का हलवा पाचन तंत्र को दुरुस्त बनाने में मदद करता है यह पोषक तत्व पाचन से जुड़ी समस्याओं को सुधारने में मदद करता
इम्यूनिटी बूस्टर अंजीर का हलवा एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर होता है यही वजह है कि इस हलवे को खाने से इंसान की इम्यूनिटी बढ़ जाती है
खून की कमी अगर किसी के शरीर में खून की कमी होती है, तो उसे अंजीर के हलवे का सेवन जरूर करना चाहिए इस हलवे में मौजूद आयरन रेड ब्लड सेल्स के प्रोडक्शन में मदद करता है इससे खून बढ़ता है
ब्लड प्रेशर अगर कोई व्यक्ति हाई ब्लड प्रेशर की समस्या का शिकार है, तो उसे अंजीर का हलवा जरूर खाना चाहिए। इसके अंदर भरपूर मात्रा में पोटैशियम पाया जाता है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है
कैसे बनाएं अंजीर का हलवा? अंजीर का हलवा बनाने के लिए आपको उबलते हुए पानी में कुछ मिनट इस ड्राई फ्रूट को पका लेना है। अब कड़ाही में घी गर्म करके इसमें बादाम पाउडर को भूनें। इसके बाद पिसे हुए अंजीर, मिल्क पाउडर, आधा कप पानी और चीनी को साथ में मिलाएं। इस मिश्रण को कुछ देर पकने दें। अब इसमें अच्छी तरह इलायची पाउडर को मिक्स करें