Vastu Tips
By Aastha Paswan
May, 22, 2024
Source: Google Images
सनातन धर्म में तुलती के पौधे का विशेष महत्व होता है। रोजाना इस पौधे की पूजा करने से परेशानियां दूर होने लगती हैं।
तुलसी के पौधे में मां लक्ष्मी का वास रहता है। रोजाना तुलसी की पूजा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और धन की कमी दूर होने लगती है।
रोज स्नान करने के बाद तुलसी के पौधे पर जल अर्पित करना चाहिए। ऐसा करना बेहद शुभ माना जाता है और परेशानियों से छुटकारा मिलने लगता है।
तुलसी पर जल चढ़ाते समय 'ॐ ॐ' मंत्र का 11 या 21 बार जाप करना चाहिए। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होने लगती हैं।
धन की कमी का सामना कर रहे लोगों को रोजाना तुलसी के पौधे पर जल अर्पित करना चाहिए। इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होने लगती है।
पारिवारिक कलह को दूर करने के रोजाना तुलसी के पौधे पर जल चढ़ाना चाहिए। इससे परिवार में सुख- समृद्धि का आगमन होता है।
तुलसी के पौधे की पूजा करने और उस पर जल चढ़ाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा संचार होता है और नकारात्मक ऊर्जा दूर होने लगती है।
घर में तुलसी के पौधे को लगाते समय दिशा का विशेष ध्यान देना चाहिए। इस पौधे को हमेशा घर के उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना चाहिए।