Benefits of Pineapple: गर्मियों में वरदान से कम नहीं है अनानास, जानें फायदे

Khushi Srivastava

अनानास गर्मियों में ताजगी और स्वास्थ्य के लिए वरदान है। इसमें विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइबर होते हैं जो शरीर के लिए काफी फायदेमंद होते हैं

अनानास में प्रचुर मात्रा में पानी पाया जाता है,गर्मी के मौसम में ये शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है

अनानास में ब्रोमेलैन नामक एंजाइम पाया जाता है, ये पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मदद करता है

अनानास विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, ये शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करता है और शरीर को मौसमी बीमारियों से बचाता है

कम कैलोरी हाई फाइबर होने के कारण अनानास वजन घटाने में मदद कर सकता है

इसमें मौजूद मैंगनीज हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है

अनानास त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद करता है

Disclaimer. यह लेख सामान्य जानकारी पर आधारित है। यहां बताई गई विधि, तरीके और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें