By kajal yadav
Jan 16, 2026
तुलसी का काढ़ा पीना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है.
तुलसी के काढ़े में विटामिन C, विटामिन A और एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्व होते हैं, जो शरीर के लिए जरूरी हैं.
आइए जानते हैं तुलसी का काढ़ा पीने के फायदों के बारे में.
तुलसी का काढ़ा पीने से शरीर की इम्यूनिटी मजबूत होती है.
इसके एंटीवायरल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण गले में खराश, खांसी और बलगम को कम करते है.
यह गैस, अपच और कब्ज जैसी पेट की समस्याओं से राहत देता है और पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है.
यह खून को साफ करता है और शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है.