Travel
By- Khushboo Sharma
Jan 24, 2024
इंडिया गेट यह कर्तव्यपथ के पास मौजूद एक युद्ध स्मारक है। दिल्लीवासी इस जगह पर जा सकते हैं और सुहावने मौसम के साथ देशभक्ति की भावना का आनंद ले सकते हैं
राजपथ राजपथ जिसे अब कर्तव्यपथ कहा जाता है, गणतंत्र दिवस के विशेष अवसर पर अपने परिवार के साथ घूमने के लिए सबसे अच्छी जगह है
लाल किला यह दिल्ली के पुरानी दिल्ली इलाके में एक ऐतिहासिक किला है। गणतंत्र दिवस की परेड भी लाल किले के साथ मार्च करती है
राष्ट्रीय युद्ध स्मारक इस अद्भुत जगह पर जाएँ और स्वतंत्र भारत के सशस्त्र संघर्षों में लड़ने वाले सशस्त्र बलों के सैनिकों का सम्मान करें
कुतुब मीनार यह दिल्ली का एक फेमस ऐतिहासिक स्मारक है। आपको गणतंत्र दिवस पर इस जगह जरूर जाना चाहिए क्योंकि यहां उस संस्कृति की शुरुआत होती है जो आज भी भारत में देखी जाती है
लोधी गार्डन दिल्ली के फेमस हरे-भरे स्थानों में से एक, यह स्थान जरूर देखने लायक है। यह लोगों के लिए आराम करने और प्रकृति में डूबने के लिए एक बहुत अच्छा प्लेस हैं