Travel

Mathura मथुरा में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये जगहें

By Ritika

March 20, 2024

उत्तर प्रदेश में मथुरा शहर यमुना नदी के किनारे स्थित है, इस शहर में कई धार्मिक और ऐतिहासिक स्थल है, आइए जानते हैं कि कृष्ण नगरी में आप कहां घूम सकते हैं

बताया जाता है कि द्वारकाधीश मंदिर भगवान कृष्ण के एक भक्त ने बनवाया था, इस मंदिर के कृष्ण भगवान की मूर्ति को 'द्वारका के राजा' के रूप में जाना जाता है

भगवान कृष्ण ने जिस जेल में जन्म लिया था, उसी स्थान पर मंदिर बनाया गया है, यह मथुरा के सबसे प्रसिद्ध दर्शनीय स्थलों में से एक है

मथुरा से करीब 22 किमी दूर वृंदावन के पास गोवर्धन हिल है, आप वहां भी घूमने जा सकते हैं

मथुरा संग्रहालय अनूठी वास्तुकला और महत्वपूर्ण कलाकृतियों के लिए जाना जाता है, मथुरा जाएं तो संग्रहालय देखने जरूर जाएं

मथुरा का कंस महल एक काफी फेमस टूरिस्ट प्लेस में से एक है, यमुना किनारे स्थित यह किला वास्तुकला का अनोका नमूना है

मथुरा का राधा कुंड प्रसिद्ध तीर्थ स्थल है, ये कुंड राधा और कृष्ण के प्रेम को दर्शाता है, इसके अलावा कई घाट भी मथुरा में घूम सकते हैं