Vastu Tips
By Aastha Paswan
Mar, 21, 2024
इस बार होली 25 मार्च, सोमवार को मनाई जाएगी और होलिका दहन 24 मार्च, रविवार को किया जाएगा.
हालांकि, होलिका दहन पर इस बार पूरे दिन भद्रा का साया रहने वाला है.
जिसकी वजह से 24 मार्च को सिर्फ रात में ही होलिका दहन होगा
हिंदू पंचांग के अनुसार, फाल्गुन मास की पूर्णिमा के दिन भद्रा की समाप्ति के बाद ही होलिका दहन किया जाता है.
भद्रा 24 मार्च को सुबह 9:24 बजे से शुरू हो जाएगी और इसका समापन रात 10:27 बजे पर होगा.
भद्रा का साया रात 10:27 मिनट पर खत्म होने के बाद ही होलिका दहन किया जाएगा
होलिका दहन पर किसी वृक्ष की शाखा को जमीन में गाड़ कर उसे चारों तरफ से लकड़ी, कंडे, उपले से घेर कर निश्चित मुहूर्त में जलाया जाता है.